HomeUttarakhandAlmoraAlmora : मनमोहक भजनों—नृत्यों की प्रस्तुति, लोक गायिका अल्का पाण्डे ने मचाई...

Almora : मनमोहक भजनों—नृत्यों की प्रस्तुति, लोक गायिका अल्का पाण्डे ने मचाई धूम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच घुस्मेश्वर महिला समिति, धारानौला की टीम द्वारा एक से बढ़कर एक भजन व नृत्य कार्यक्रम माता रानी को समर्पित किये गये।

देर रात तक चले कार्यक्रम में बाड़ेछीना से आयी लोक गायिका अल्का पाण्डेय ने अपने कर्ण प्रिय भजनों से महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस अवसर पर हारमोनियम में क्षेत्र के उभरते कलाकार दीपांशु जोशी और ढोलक पर रूपेश जोशी ने वाद्य यंत्रों से मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति द्वारा घुस्मेश्वर महिला समिति और लोक गायिका अल्का पाण्डेय का सम्मान कर मां की प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, त्रिभुवन पन्त, शेर सिंह बिष्ट, तारू पाण्डेय, संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह मोनू, सचिव सुनील कर्नाटक, विनय पाण्डेय, पीयूष बौनी, विरेन्द्र जीना, भोलू साह, सभासद मनोज जोशी, दीवान बिष्ट, तारा कर्नाटक, सोनिया कर्नाटक, स्मिता जोशी, दीपा जोशी, कुसुम जोशी, राधा पन्त, लता पन्त, भावना लोहनी, ममता पन्त, मंजू जोशी, कंचन जोशी, प्रियंका सिंह, चम्पा पन्त, शांति पाण्डेय, भय्यू लोहनी, गौरव पाण्डेय, भावेश पाण्डेय सहित सैकडों भक्तजन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments