HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: फर्स्वाण बने चेयरमैन तथा पांडेय को निर्विरोध चुना सचिव

बागेश्वर: फर्स्वाण बने चेयरमैन तथा पांडेय को निर्विरोध चुना सचिव

ADVERTISEMENTS

✍️ रेडक्रास जिला मैनेजिंग कमेटी की नई कार्यकारिणी बनीं, दीपक पाठक फिर प्रदेश प्रतिनिधि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रेडक्रॉस जिला मैनेजिंग कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसमें इंद्र सिंह फर्स्वाण चेयरमैन व आलोक पांडेय को सचिव चुना गया जबकि दीपक पाठक को फिर से प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया है। ललित पांडेय वाइस चेयरमैन, जगदीश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भारतीय रेडक्रॉस की नई जिला मैनेजिंग कमेटी का चुनाव निर्विरोध हो गया। शनिवार को जिला मैनेजिंग कमेटी के दस सदस्यों ने नामांकन किया। जिसमे गरुड़ ब्लॉक से उमेश जोशी, शंकर लाल, दीपक पाठक, कपकोट ब्लॉक से भुवन शाही, महेश गड़िया, कन्हैया लाल वर्मा जबकि बागेश्वर ब्लॉक से जगदीश उपाध्याय, आलोक पांडेय, इंद्र सिंह फर्स्वाण, व ललित जोशी ने नामांकन किया। दस सदस्यों ने जिला मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने इंद्र सिंह फर्सवाण चेयरमैन, वाइस चेयरमैन ललित जोशी, आलोक पांडेय को सचिव व जगदीश उपाध्याय कोषाध्यक्ष चुना हैं, जबकि दीपक पाठक प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया।

निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने आशीष भटगाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस मानव हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी की पिछली कार्यकारणी के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारणी से भी अपेक्षा की है कि वे मानव कल्याण के लिये हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुमार आदित्य तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती, डॉ जितेंद्र तिवारी, डॉ राजीव जोशी, दीपक खेतवाल, अनिल पंत, उपेंद्र जोशी,हरीश सोनी, पीतांबर पांडे, मोहनी पांडे, राजेश्वरी कार्की, अनिल कार्की आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments