HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : खंतोली में किसान की तैयार गेहूं की फसल पर...

बिग ब्रेकिंग : खंतोली में किसान की तैयार गेहूं की फसल पर लगी आग

ADVERTISEMENTS

➡️ घटना की जांच की मांग मुखर
➡️ पीड़ित परिवार के सामने परिवार पालने का संकट

सीएनई रिपोर्टर, कांडा/बागेश्वर

तहसील के खंतोली गांव में एक किसान की तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे आठ नाली खेत में बोई गई फसल जलकर राख हो गई है। पीड़ित ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस उप निरीक्षक को फोन से दे दी है। उसने आग लगने की घटना की जांच करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। खेत जलने की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्राम प्रधाान योगेश कुमार ने बताया कि खंतोली निवासी देव राम पुत्र किसन राम ने अपने आठ नाली खेत गेहूं के तैयार थी। उसने गेहूं को काटकर उसे सूखाने के लिए खेत में भी रखा था। रविवार को पूरी फसल में आग लग गई और गेहूं की बाल जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार को मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। इसीसे वह अपना परिवार पालते थे। अब पीड़ित के सामने परिवार पालने का संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इधर राजस्व उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से लिखित में सूचना नहीं आई है। फोन से सूचना मिली है, यदि लिखित सूचना मिली तो मौका-मुआयना कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यदि मुवाजवा आदि का प्रावधान होगा तो अवश्य दिलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments