HomeUttarakhandAlmoraवीडीओ उमापति पाण्डेय और अव​र अभियंता राय को दी भावभीनी विदाई

वीडीओ उमापति पाण्डेय और अव​र अभियंता राय को दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS

⏩ उमापति पाण्डेय के कायल सभी, स्थानान्तरण पर रो दिए लोग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पनुवानौला। विकासखंड धौलादेवी में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिला महामंत्री उमापति पांडेय व अवर अभियंता लघु सिंचाई सुब्रत राय के स्थानांतरण पर आज धौलादेवी ब्लाक में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

इस मौके पर सभी ने इन अधिकारियों की कार्य करने की शैली, कार्यकुशलता व व्यवहारिकता की प्रशंसा की व उनके कार्यों को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि उमापति पांडेय का लोगों के प्रति व्यवहार व उनकी कार्यशैली के सभी लोग कायल हैं। यही कारण है कि ब्लॉक में पहली बार किसी अधिकारी के ट्रांसफर पर मौजूद सभी लोगों की आंखों मे आंसू हैं। उन्होंने कहा कि श्री पांडे अपने ऑफिस के कार्यों के अलावा भी सामाजिक कार्यों व हर किसी की मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य व सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल, अकाउंटेंट चंद्रशेखर कांडपाल, किशन राम, सेवानिवृत्त विकास खंड अधिकारी उम्मेद सिंह गैड़ा, रियासत अली, ओमप्रकाश, दयाल, रमेश कुमार, अरविंद पांगती, मुकेश पुनेठा, मृदुल भट्ट, त्रिभुवन भट्ट, आशीष कांडपाल, प्रताप सिंह गैड़ा, डीके जोशी, बसंत जोशी, दिनेश जोशी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments