HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: तबादले पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को विदाई, सहयोग के लिए...

Almora News: तबादले पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को विदाई, सहयोग के लिए जताया आभार, कलेक्ट्रेट के अ​फसरों—कर्मचारियों समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रदान किए स्मृति चिह्न

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का स्थानान्तरण हो जाने पर कलेक्ट्रेट में एक विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विदाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानान्तरण एक निश्चित प्रक्रिया होती है, जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जनपद सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से काफी अग्रणी है, जिसे देखते हुए उनके द्वारा हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। ऐतिहासिक जनपद में सेवा के दौरान समाज के निर्बल, असहाय व जरूरतमंद लोगों की यथासम्भव सहायता देने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा टीम भावना से कार्य करके जनपद को कई क्षेत्रों में अग्रणी लाने के लिए उन्हें बधाई दी और निरन्तर इसी तरह कार्य करने को कहा।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, आरके पाण्डे, राहुल शाह, गौरव पाण्डे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, उद्यान अधिकारी टीएन पाण्डे, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र चन्द्रा, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, कलेक्ट्रेट संघ के शशि मोहन पाण्डे, दीपक तिवारी के अलावा कलैक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments