HomeUttarakhandAlmoraFarewell Party : शारदा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दी सीनियर्स को...

Farewell Party : शारदा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दी सीनियर्स को विदाई

ADVERTISEMENTS

✒️ 12 वीं के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda Public School Dugalkhola Almora) में आज शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इस मौके पर रैंप वॉक सहित विविध मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी को लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। यह पल जहां खुशियों भरा था, वहीं काफी भावपूर्ण भी रहा। इस दौरान कई मनोरंजक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

फेयरवेल के मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बेहतर भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर JEE Main परीक्षा पास करने वाले कार्तिक मनराल, हर्ष शर्मा व मलय त्रिपाठी तथा शतरंज खिलाड़ी हर्ष शर्मा, अनुज भंडारी, हॉकी खिलाड़ी पायल गोस्वामी को सम्मानित किया गया।

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda Public School Dugalkhola Almora) में हुए फेयरवेल कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर उनका उत्साहवधर्न किया गया। इस अवसर पर हेम तिवारी, सुमित जोशी, सुनील चौहान सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

सीएम धामी की हुई बेरोजगारों से वार्ता

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments