HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/गरुड़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम, चहुंओर कृष्णमय माहौल

अल्मोड़ा/गरुड़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम, चहुंओर कृष्णमय माहौल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ मंदिरों में दिनभर कृष्ण भक्तों की भीड़, मुरली मनोहर मंदिर में उमड़ा हुजूम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/गरुड़: जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले में स्थित राधा—कृष्ण मंदिर आज कृष्ण भक्तों से पटे रहे। लोगों ने व्रत धारण कर मंदिरों व घरों में विशेष पूजा अर्चना की। जगह—जगह भजन—कीर्तनों की धूम मची। जिससे चहुंओर वातावरण कृष्णमय रहा।

अल्मोड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह—जगह कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित हैं। इस मौके पर जगह—जगह प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को राधा—कृष्ण के रुप में संवारा गया। इन बच्चों ने सजधज कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। यहां प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर मल्ली बाजार में सुबह से ही कृष्ण भक्तों का पूजा अर्चना के लिए तांता लग गया। दिन बढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती चले गई। यहां तक भक्तों की लंबी कतार रही और पुलिस को कतार लगानी पड़ी। कतार के कारण पूजा—अर्चना के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा नगर स्थित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का आना—जाना दिनभर जारी रहा।
बागेश्वर जिले में भी धूमधाम

गरुड़: बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण भक्तों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस मौके पर बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सबको लुभाया। कृष्ण भक्तों ने प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, चक्रव्रतेश्वर मंदिर, दिव्येश्वर मंदिर, श्रीराम मंदिर, शीतला माता मंदिर, सत्यनारायण मंदिर समेत विभिन्न स्थानीय मंदिरों में पूजा अर्चना की और भजन-कीर्तन गाए। गढ़सेर स्थित बदरीनाथ मंदिर में हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। भंडारे में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगाई, पुजारी गिरीश गुरुरानी, सुरेश ममगाई, गणेश दत्त भट्ट, प्रदीप गुरूरानी, भुवन ममगाई, ललित ममगाई, कृष्ण चंद्र तिवारी, राजेंद्र पाठक, राजेंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments