HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कुमार सानू को हुआ कोरोना, बीएससी ने उनकी बिल्डिंग...

ब्रेकिंग न्यूज : कुमार सानू को हुआ कोरोना, बीएससी ने उनकी बिल्डिंग की सील

ADVERTISEMENTS

मुंबई। मशहूर गायक कुमार सानू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके फेसबुक पेज पर यह जानकारी शेयर की गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।’ खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, ‘मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं।

फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।’
वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।’

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments