HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशक्तिफार्म ब्रेकिंग : घर में फंदे से लटका मिला था किशोरी का...

शक्तिफार्म ब्रेकिंग : घर में फंदे से लटका मिला था किशोरी का शव, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप, चौकी के सामने प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
शक्तिफार्म। चौकी क्षेत्र के एक घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद लोगों ने किशोरी की हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को सजा देने की मांग की। मृतका के पिता ने पड़ोस के एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ पुत्री से दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से Click Now

रविवार शाम नगर क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी अपने घर में मृत पाई गई थी। उसके गले में बंधा दुपट्टा छत के कुंडे से लटका हुआ था। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका व्यक्त की थी।

शक्तिफार्म : घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मंगलवार को मृतका के मोहल्ले में रहने वाले दर्जनों लोग जुलूस की शक्ल में चौकी के सम्मुख पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपियों को सजा दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म एवं चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल के तहरीर देने पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इसके बाद मृतका के पिता ने पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म करने एवं उसकी पत्नी एवं मां पर पुत्री की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर सौंपी। चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने कहा कि मृतका छात्रा के डीएनए के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इधर रविवार रात हिरासत में लिए गए आरोपी युवक के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे चौकी परिसर में ही रखा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्र का फैसला – एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments