HomeUttarakhandAlmoraभरभरा कर गिरी मकान की साइड दीवार, पंचायत घर में शरण लिए...

भरभरा कर गिरी मकान की साइड दीवार, पंचायत घर में शरण लिए है ख़ौफ़ज़दा परिवार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

सोमेश्वर के जैचोली भण्डारी गांव में अतिवृष्टि के दौरान अचानक एक मकान की साइड दीवार गिर गई। यहां रह रहे घर के पांचों सदस्यों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बारिश से भवन को भारी नुकसान पहुंचा है और यह कभी भी गिर सकता है। जिस कारण यह परिवार अपना मकान छोड़ पंचायत घर में रहने को विवश हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैचोली भंडारी गांव में मंगलवार को हुई अतिवृष्टि के दौरान रात करीब 02 बजे जोरदार आवाज के साथ हरीश भंडारी के मकान की साइड ​दीवार भरभरा कर गिर गई। भयभीत होकर घर से सभी सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मकान स्वामी हरीश भण्डारी ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य पत्नी जानकी, पुत्री यमुना भण्डारी 12 वर्ष, पुत्र मोहित भण्डारी 8 वर्ष तथा माता गोविंदी देवी 87 वर्ष ओर वह मकान में सोये हुए थे। अचानक उन्हें एक जोरदार आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने पाया कि मकान की एक दीवार गिर गई है। उसी वक्त घर के सभी सदस्य बाहर निकल आये और मकान को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनका दो मंजिला कच्चे पत्थरों से बना मकान है, जिसमें चार कमरे हैं। मकान में जगह—जगह दरारें आ गई हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि वह मेहनत—मजदूरी करके किसी प्रकार अपने परिवार का भरण—पोषण करते हैं और बहुत तंगहाली में जिंदगी बसर कर रहे हैं। उन्होंने शासन—प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। अलबत्ता अब यह परिवार खौफ में है और घर के पांचों सदस्य अपना पुश्तैनी मकान छोड़कर पंचायत धर में शरण लिए हैं। इधर सूचना मिलने पर उप निरीक्षक तहसील नीमा आर्या द्वारा आवास का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।​ फिलहाल प्रभावित परिवार के रहने की पंचायत घर में व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments