HomeBreaking Newsआपदा की जद में आ रहे परिवार होंगे विस्थापित, डीएम ने जारी...

आपदा की जद में आ रहे परिवार होंगे विस्थापित, डीएम ने जारी किये निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

⏩ भू स्खलन की जद में आने वाले परिवार हुए चिन्हित

⏩विशालकाय बोल्डर को रोकने के लिए निर्मित होगा प्लेटफॉर्म

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ग्राम चोपड़ा के तोक ढांगण में विशाल बोल्डरों की जद में आ रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर दिशा—निर्देश जारी किये हैं। इस समस्या को लेकर भूवैज्ञानिक की टीम द्वारा सर्वे कराया गया था।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी नैनीताल को ग्राम चोपड़ा के तोक ढांगण में वचनढूंगा पर अपना स्थान छोड़कर नीचे की ओर बोल्डरों के खिसकने की सम्भावना के दृष्टिगत सम्भावित भू-स्खलन की जद में आने वाले संवेदनशील भवनों में निवासरत परिवारों को चिन्हित करते हुये तत्काल अस्थाई रूप से अन्यत्र विस्थिापित कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल को निर्देश दिये कि वचनढूंगा स्थान पर अपना स्थान छोड़कर नीचे की ओर खिसकने की सम्भावना वाले विशालकाय बोल्डर को रोकने हेतु तत्काल आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत प्लेटफार्म निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जाये।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments