HomeBreaking NewsBig Breaking : फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, STF खंगाल रही इसकी कुंडली

Big Breaking : फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, STF खंगाल रही इसकी कुंडली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

खुद को लेफ्टिनेंट बताकर भोले—भाले युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रारम्भिक पूछताछ में इसने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एसटीएफ का दावा है कि इस फर्जी लेफ्टिनेंट की जल्द पूरी कुंडली खंगाल दी जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने इस फर्जी लेफ्टिनेंट अधिकारी को सैन्य क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान सचिन अवस्थी के रूप में हुई है। यह स्वयं को भारतीन सेना में अधिकारी बताकर ठगी करता था। इससे सेना की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : जब पानी के नलों से आने लगी बदबू.. अंडरग्राउंड टैंक साफ कराने बुलाया प्लंबर.. लेकिन मिली नौकर की लाश

एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार यह बहरूपिया सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठग चुका है। बताया जा रहा है कि यह ऑफिस और नेम प्लेट के साथ फोटो खिंचवाकर स्वयं अपनी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया करता था।

इस फर्जी लेफ्टिनेंट के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं। जिन्हें देकर यह लोगों से रूपया ठगता था। इस बात के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं कि इसने कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इसके लैपपॉप से भी कई खास दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Uttarakhand : बैंक कर्मी से 75 हजार की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि यह देहरादून व आस—पास के संवेदनशील क्षेत्रों में घूमता रहता था। यह काम भी यह एक खास प्लानिंग के तहत करता था। ताकि इसे महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्रों के आस—पास देख युवा इसके असली होने का अनुमान लगा सकें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments