HomeCrimeअयोध्या ब्रेकिंग : नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दरोगा ने युवती...

अयोध्या ब्रेकिंग : नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दरोगा ने युवती से किया रेप, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी दरोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि फर्जी दरोगा ने उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था और इसी भरोसे में पड़कर युवती ने उस फर्जी दरोगा से जान पहचान बना ली। जिसका फायदा उठाकर फर्जी दरोगा ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक, कोतवाली नगर क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती की जान पहचान इनायतनगर के रहने वाले अरविंद गौतम से हो गई। अरविंद गौतम ने खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बताया और बाकायदा वर्दी पहनकर युवती से मुलाकात की। यह देखकर युवती धोखा खा गई और अरविंद गौतम को पुलिस विभाग का दरोगा समझ बैठी। जालसाज युवक ने भरोसे में लेने के लिए युवती का शहर के एक प्राइवेट लैब से मेडिकल टेस्ट भी कराया और रुदौली तहसील में एफिडेविट भी बनवाया था, जिससे युवती को इस बात का भरोसा हो जाए कि उसकी नौकरी को लेकर कार्यवाही चल रही है।

युवती का आरोप है कि इसी बीच जालसाज फर्जी दरोगा ने मवई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के पास से दरोगा की वर्दी भी बरामद हुई है। कोतवाली नगर क्षेत्र में ही युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है और सिपाही बनने के लिए फ़र्ज़ी दरोगा के झांसे में आकर अस्मत भी गंवा दी। युवती अब अपने किये पर पछता रही है। सब गंवा देने के बाद युवती ने नगर पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने फ़र्ज़ी दरोगा को मवई इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments