HomeUttarakhandAlmoraपरीक्षा परिणाम देख खिले चेहरे, नौगाँव में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

परीक्षा परिणाम देख खिले चेहरे, नौगाँव में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

ADVERTISEMENTS

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मेधावी छात्र पुरस्कृत

सरकारी स्कूल में प्रवेश बढ़ाने की अपील

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जनपद के विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साल भर के शैक्षिक प्रदर्शन को सराहते हुए उन्हें परीक्षा परिणाम वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा ममता देवी, मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान नौगाँव पप्पू लाल, विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी जगत सिंह नेगी सहित विद्यालय के शिक्षकों बिशन सिंह महरा और मनोज विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे नए प्रवेश सत्र में अपने पाल्यों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराएं। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़े परिश्रम के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments