Someshwar news: भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार, पवन व योगेश उपाध्यक्ष तथा बोरा बने महामंत्री

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
भाजयुमो के नवनियुक्त सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मोर्चा की सोमेश्वर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने कार्यकारिणी गठन करने से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कैड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी की और मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष सुनिल बिष्ट के संस्तुति के आधार कार्यकारिणी की घोषणा की।
मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में पवन जोशी व योगेश भण्डारी को उपाध्यक्ष, नारायण बोरा को महामंत्री, कमल कैड़ा, अनिल बजेठा व गोपाल खड़ाई को मंत्री, पंकज नयाल को कोषाध्यक्ष, राकेश बिष्ट को सोशल मीडिया प्रभारी, हिमांशु कोहली को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा शंकर मेहरा, दया बिष्ट, प्रमोद खाती, गिरधर बोरा, शंकर मेहरा, शीला बोरा, विक्रम बोरा, मुकेश कुमार, सुनिल कुमार, चंदन भण्डारी, जीवन रावत व जितेंद्र आर्या को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।
रिपोर्ट— दिनकर प्रकाश जोशी
अल्मोड़ा में 93 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 909 एक्टिव केस
Someshwar : भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार, पवन व योगेश उपाध्यक्ष तथा बोरा बने महामंत्री
Almora : दो अलग—अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ी 56 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Corona update : आज 6306 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 2146 नए संक्रमित
Uttarakhand : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी