HomeUttarakhandAlmoraपूर्व सैनिकों व सैन्य विधवाओं को मिलेगी हर संभव मदद : मनराल

पूर्व सैनिकों व सैन्य विधवाओं को मिलेगी हर संभव मदद : मनराल

ADVERTISEMENTS

📌 स्याल्दे में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की बैठक

👉 पूर्व सैनिकों व सैन्य विधवाओं की समस्याओं का निराकरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय मनराल  की अध्यक्षता में ब्लाक स्याल्दे अंतर्गत सराईखेत में आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों व सैन्य विधवाओं को उनके कल्याण के लिए जारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

स्टॉफ व अन्य के साथ कर्नल मनराल
स्टॉफ व अन्य के साथ कर्नल मनराल
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने कहा कि कार्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं व बुजुर्गों की हर संभव मदद की जायेगी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों, विधवाओं व वीर नारियों को पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बुजुर्गों की करनी चाहिए सहायता

कमान अधिकारी ने कहा कि जो लोग 70 से 90 साल की आयुवर्ग में पहुंच चुके हैं उनकी याददाश्त कमजोर पड़ जाना स्वाभाविक है। अतएव ऐसे लोगों की यथासंभव सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर सैन्य परिवार की कई फैमली, विधवाओं आदि के परिचय पत्र भी बनाये गये। साथ ही बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र भरने के विषय में भी बताया गया। कार्यक्रम में ​सेवानिवृत्त सैनिकों, सैन्य विधवाओं आदि ने कमान अधिकारी के पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

बैठक व कल्याण शिविर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय अल्मोडा से कर्नल विजय मनराल के अलावा सहायक अधिकारी आनरी कैप्टन नरेंद्र सिंह, कल्याण कर्ता अधिकारी हेमन्त वर्मा, स्यालदे ब्लाक प्रतिनिघी रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments