HomeBreaking NewsHaldwani : पूर्व प्रेमी ने तुड़वा दी शादी, आहत युवती ने फांसी...

Haldwani : पूर्व प्रेमी ने तुड़वा दी शादी, आहत युवती ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर. हल्द्वानी की रहने वाली लड़की की शादी रानीखेत में एक युवक के साथ तय हुई थी. इसकी भनक उसके पूर्व प्रेमी को लग गई. तब उसने लड़की के होने वाले पति व उसके रिश्तेदारों को युवती की कुछ आपत्तिजनक फोटो भेज दीं. जिसके बाद लड़की की शादी टूट गई। घटना से आहत युवती ने फांसी लगा जान दे दी.

जानकारी के अनुसार यह घटना रामपुर रोड चौकी क्षेत्र की है. यहां शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पुलिस के अनुसार युवती सिडकुल में नौकरी करती थी. उसी कंपनी में काम करने वाले कोटद्वार निवासी एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल पड़ा. बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया. फिर दोनों अलग-अलग हो गए.

रानीखेत में तय हुआ था रिश्ता

बताया जा रहा है कि इसी बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में तय कर दिया. जब प्रेमी को यह बात पता चली तो वह गलत हरकत पर उतर आया. उसने होने वाले दूल्हे और जेठ को युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दी.

शादी कैंसिल होने से आहत थी युवती

जिसके बाद युवती की शादी कैंसिल हो गयी। तब से युवती उदास रहने लगी थी. सिडकुल जाना भी बंद कर दिया. आज बुधवार को युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार इस मामले में अग्रिम कार्रवाई गतिमान है.

नीचे दिए लिंक पर देखिए संबंधित खबर –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments