HomeUttarakhandAlmoraशुद्धता की कसौटी पर खरा उतरता है आंचल का हर दुग्ध पदार्थ...

शुद्धता की कसौटी पर खरा उतरता है आंचल का हर दुग्ध पदार्थ : खोलिया

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में विद्यार्थियों को किया जागरुक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने आज विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा जाकर आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थ के संदर्भ में व्याख्यान दिया। उन्होंने आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों की शुद्धता की गारंटी देते हुए कहा कि आज के समय में जहां हर खाद्य वस्तु मे मिलावट हो रही है वहीं आंचल का हर उत्पाद शुद्धता की कसौटी पर खरा उतरता है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बात वह दावे के साथ कह सकते हैं कि आंचल की शुद्धता पर विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मिलावटी वस्तुओं से बचना है तो बिना किसी संकोच के बाजार से आंचल के दुग्ध पदार्थ ले सकते हैं।

उन्होंने छात्र—छात्राओं से बेहतर चरित्र व अच्छे भविष्य के निर्माण का भी आह्वान किया। कहा कि वे अपने आस—पास लोगों को भी आंचल के दुग्ध पदार्थ प्रयोग करने हेतु जागरुक करें। इस अवसर पर लगभग 500 छात्र—छात्राओं के अलावा विद्यालय
के शिक्षक गिरजा शंकर जोशी, मुकेश पंत, रघुवर जोशी, शंकर बिष्ट, नीरज पथनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments