HomeUttarakhandBageshwarकाउंसलिंग के बाद भी दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय शिक्षक विहीन

काउंसलिंग के बाद भी दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय शिक्षक विहीन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बीते वर्ष राज्य सरकार ने बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 2,906 पदों भर्ती प्रक्रिया जारी की। कई चरणों की काउंसलिंग के बाद भी दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिसको लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं में आक्रोश है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने शीघ्र उन्हें नियुक्ति देने की मांग की है। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को ज्ञापन भेजा। कहा कि राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार हैं। द्वितीय चरण की प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं हो सकी है। कई विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। वह लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित हैं। पूर्व में शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन दिया। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस अवसर पर भावना, मनोज रजवार, दर्शन कुमार, विक्रांत राणा, कैलाश नाथ, हरीश, आनंद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments