HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : त्रिवेंद्र से मिली थी सौगात, मौजूदा सीएम तीरथ ने...

Almora News : त्रिवेंद्र से मिली थी सौगात, मौजूदा सीएम तीरथ ने पलट दिया फैसला, चंद माह भी पद—सुख नही भोग सके चारों दायित्वधारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश मेंं त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त दायित्वधारी आज तीरथ सरकार ने हटा दिए। इनमें चार अल्मोड़ा जनपद के हैं। इनमें से तीन लोग तकरीबन एक माह, तो एक व्यक्ति महज चार माह तक ही दायित्व बोझ ढो सके। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जनपद से गत 26 फरवरी, 2021 को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा को नेशनल हैल्थ मिशन के अध्यक्ष पद, रानीखेत के कैलाश पंत को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद, सल्ट के दिनेश मेहरा को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिला। इनसे पहले 1 दिसंबर 2020 को भाजपा के पूर्व अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। मगर अचानक मुख्यमंत्री बदल दिए गए। इसके बाद एक नवीन राजनैतिक घटनाक्रम में अचानक आज नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के फैसले को बदलते हुए सभी दायित्वधारियों को हटा दिया है। अलबत्ता इतना ही कहा जा सकता है कि सत्ता शीर्ष में आसीन मुखिया की फेरबदल के बाद हुए इस फैसले ने हाल में दायित्वधारी का सम्मान पाने वालों को निश्चित रूप से मायूस कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments