HomeBreaking Newsआउटसोर्सिंग एजेंसी की मनमानी! 81 कर्मचारियों का EPF और मानदेय अटका

आउटसोर्सिंग एजेंसी की मनमानी! 81 कर्मचारियों का EPF और मानदेय अटका

ADVERTISEMENTS

जानें क्या बोले CMO नैनीताल !

CNE REPORTER, नैनीताल। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने और ईपीएफ (EPF) कटौती में भारी अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी की कथित मनमानी के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि विजिलेंट सिक्योरिटी, प्लेसमेंट एंड डिटेक्टिव सर्विसेज के माध्यम से कार्यरत करीब 81 कार्मिकों का आरोप है कि उन्हें अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि एजेंसी को मानदेय एडवांस में देना चाहिए, लेकिन यहां महीनों तक भुगतान लटकाया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ईपीएफ और ईएसआई में बड़ा ‘घोलमाल’

ज्ञापन में कर्मचारियों ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कार्मिकों ने बताया कि:

  • अप्रैल और मई 2024 का ईपीएफ जमा नहीं है।
  • फरवरी 2025 से सितंबर 2025 और नवंबर 2025 के बाद से अब तक का ईपीएफ/ईएसआई काटा तो गया है, लेकिन उनके खातों में जमा नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने इसे सीधे तौर पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।

प्रमुख मांग: जिला स्वास्थ्य समिति में हो समायोजन

लगातार हो रहे शोषण से तंग आकर कर्मचारियों ने सीएमओ से मांग की है कि उन्हें निजी आउटसोर्स एजेंसी के बजाय सीधे जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) में समायोजित किया जाए। कार्मिकों का तर्क है कि इससे न केवल उन्हें समय पर वेतन मिलेगा, बल्कि ईपीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।

CMO का आश्वासन: MD और जिलाधिकारी तक पहुंचेगा मामला

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से स्मिता तिवारी, कुंदन बिष्ट, हितिका पोखरिया समेत कई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ नैनीताल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर एमडी एनएचएम (MD NHM) और जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष रखा जाएगा ताकि वेतन और ईपीएफ की समस्या का त्वरित निस्तारण हो सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments