HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: बेमियादी हड़ताल पर अडिग पर्यावरण मित्र, अल्मोड़ा व बागेश्वर नगर में...

Almora/Bageshwar: बेमियादी हड़ताल पर अडिग पर्यावरण मित्र, अल्मोड़ा व बागेश्वर नगर में गंदगी का साम्राज्य, कांग्रेसजनों धरने में शिरकत कर दिया समर्थन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/ बागेश्वर
सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा समाप्त करने, नियमित नियुक्ति देने समेत विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यहां पर्यावरण मित्र आज भी हड़ताल पर अडिग रहे। उन्होंने पालिका परिसर में एकजुट होकर नारेबाजी की और धरना देकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। इधर, हड़ताल से नगर गंदगी से बजबजा रहा है। पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आंदोलन का समर्थन दिया।

अल्मोड़ा में हड़ताल से लगे कूड़े—कचरे के ढेर।

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के चलते नगर में जगह—जगह सड़क, पैदल मार्गों, गलियोंं व चौराहों पर कूड़े—कचरे के ढेर लगे हैं। गंदगी का साम्राज्य सा हो रहा है। जिससे संड़ांध निकल रही है और वातावरण दूषित हो रहा है। आम नागरिक अब गंदगी से परेशान हो चले हैं। संक्रामक बीमारियों का अंदेशा पैदा हो गया है।
कांग्रेसजन धरने में हुए शामिल

पूर्व विधायक मनोज तिवारी आज फिर पर्यावरण मित्रों के आन्दोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी जायज मांगों को लेकर विगत कुछ दिनों से आन्दोलनरत हैं, परन्तु प्रदेश सरकार अपनी आंखे मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों के साथ नाइंसाफी कर रही है, तभी उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। श्री तिवारी ने धरने में शिरकत की और उनके साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व सभासद किशन लाल, महेश चन्द्र आर्या, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, अम्बीराम आर्या, गीता मेहरा, जमन सिंह, दीप सिंह डांगी, रमेश नेगी, कमल कोरंगा, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे, कैलाश बिष्ट, जितेन्द्र बिष्ट, नीरज पवार, मुकेश नेगी, पंकज काण्डपाल आदि भी धरने में बैठे।

बागेश्वर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता।

बागेश्वर: नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन पांचवें रोज भी जारी है। पालिका के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उनके आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर कांग्रेस महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने धरना स्थल पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया और कर्मचारियों की न्यायिक मांगों पर जल्द आदेश जारी करने की मांग की है। इधर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान नही होने तक आंदोलन जारी रखने जा ऐलान किया है। इस मौके पर इंदिरा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा समेत दो दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments