HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : स्याल्दे में आदमखोर का अंत, हिमाचल से आए...

Big Breaking Almora : स्याल्दे में आदमखोर का अंत, हिमाचल से आए शिकारी आशीष ने गोली मार कर दिया ढेर ! महिला को बनाया था निवाला, लगातार इंसानों पर कर रहा था हमले

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

विकासखंड स्याल्दे के विभिन्न् ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का पर्याय बन चुका गुलदार को कई दिनों की मशक्कत के बाद आखिरकार शिकारियों ने ठिकाने लगा दिया है। गत देर सांय 10.45 पर यह आदमखोर हिमाचल से आये शिकारी आशीष दार गुप्ता की गोली से ढेर हो गया।
आपको याद दिला दें कि क्षेत्र में यह गुलदार लंबे समय से आतंक मचा रहा था। इसने गत 19 जनवरी को गढ़वाल सीमा से लगे बारंगल गांव में गत एक महिला शांति देवी को मार दिया था। गुलदार महिला को घर के आंगन से ही घसीट कर ले गया था। इससे पूर्व भी गत 26 दिसंबर, 2020 को ग्राम पंचायत बारंगल के ही तोक कनियाल डोडियाल बाखल में त्रिलोक सिंह की पत्नी अंजू देवी पर गुलदार झपटा था। उसे लहूलुहान हालत में काशीपुर रेफर किया गया था। इसके बाद 30 दिसंबर को हीरा सिंह की पत्नी कमला देवी, सात जनवरी को जय सिंह की पत्नी तुलसी देवी भी हमले में घायल हो गई थी।
नायब तहसीलदार दीवान गिरि गोस्वामी ने बताया कि इस गुलदार को गत दिवस स्यालदे ब्लॉक अंतर्गत देघाट ग्राम पंचायत बरगल के ग्राम कनियाल बाखल में रात 10.45. में ढेर किया गया। इससे पहले गुलदार ने एक गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसके बाद शिकारी व उसके सहयोगियों की टीम ने इलाके में मोर्चा बन्दी कर ली थी। जैसे ही गुलदार कनियाल बाखल के पास एक गधेरे में दोबारा आया, शूटर ने सटीक निशाने में गोली मारकर उसका अंत कर डाला। इस अभियान में तमाम ग्रामीणों ने भी शिकारी का भरपूर सहयोग दिया। इधर आदमखोर गुलदार के मारे जाने से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments