HomeUttarakhandAlmoraयहां RTO Office में कर्मचारी corona positive, 03 दिन के लिए कार्यालय...

यहां RTO Office में कर्मचारी corona positive, 03 दिन के लिए कार्यालय बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैलने लगा है। आज यहां देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद कार्यालय 03 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं यहां कार्यरत समस्त कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है।

आज शुक्रवार को राजधानी देहरादून के आरटीओ कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हड़कंप मच गया है। आरटीओ कार्यालय को फिलहाल तीन के लिए बंद किया गया है और सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन मोड में है। किसी स्तर पर भी लापरवाही नहीं बरतने के अधिकारियों को दिशा—निर्देश जारी किये गये हैं। इस बात के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं कि संक्रमण अधिक रफ्तार नहीं पकड़ने पाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments