HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में एकता पर जोर, नगर...

लालकुआं न्यूज: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में एकता पर जोर, नगर कार्यकारिणी का ऐलान

लालकुआं। नगर पंचायत सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कि मासिक बैठक आयोजित कि गई। बैठक कि अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। जिसमें ईकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे। बैठक से पूर्व नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट का फूल मालाओं से सभी ने भव्य स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां नगर पंचायत सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं ईकाई के नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूनियन की पहली मासिक बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कवरेज के दौरान पार्टी बनने के बजाय निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करें। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तुरंत संगठन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जल्दी संगठन में कानून सलाहकार के नियुक्ति की जाएगी जो संगठन को कानूनी सलाह प्रदान करेगा।
इधर नगर महामंत्री अजय अनेजा ने कहा कि संगठन से काफी फायदे हैं।

संगठन की वजह से क्षेत्र में पत्रकारों से भिड़ने वालों को हार का ही सामना करना पड़ा है। उन्होंने यूनियन की मजबूती के लिए कई टिप्स दिए। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह ने भी संगठन कि मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि यदि हम सब पत्रकार मिलकर कोई काम करेंगे हैं तो विजय अवश्य प्राप्त होगी और संगठन में भी एकता बनी रहेगी।

इस दौरान नगर ईकाई का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी, अवनीश चौधरी, गुड्डू भारती को संरक्षक मनोनीत किया, सचिन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू बत्रा उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सचिव, पंकज पाडे कोषाध्यक्ष, जफर अंसारी संगठन मंत्री, राकेश जोशी माडिया प्रभारी, धीरज गुप्ता प्रवक्ता, सर्वेश गंगवार कार्यालय प्रभारी, रोहित सिंह सह मीडिया पद पर नियुक्त किये गये। मुन्ना अंसारी, वीरेंद्र कार्की, सुनील कुमार, धर्मन्द्र आर्य, नंदन आर्य व विनोद गुप्ता को नगर कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। ,

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments