HomeUttarakhandAlmoraदेखिये वीडियो : हड़ताल पर विद्युत विभाग के कार्मिक, पड़ सकता है...

देखिये वीडियो : हड़ताल पर विद्युत विभाग के कार्मिक, पड़ सकता है व्यापक असर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली, एसीपी, ग्रेड पे, नियमितिकरण सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल का आने वाले समय में व्यापक असर पड़ सकता है। हालांकि विद्युत सप्लाई फिलहाल पूर्ववत रहेगी, लेकिन यदि किसी लाइन में फाल्ट आ जाता है तो हड़ताल अवधि में इसे दुरूस्त नही किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन की बहाली, एसीपी, ग्रेड पे संविदा कर्मियों का नियमितिकरण, समान कार्य समान वेतन समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व में सरकार द्वारा कर्मचारियों को जो आश्वसान दिये गए थे उन पर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। जिससे नाराज कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है।

कर्मचारियों का कहना है कि बिजली सप्लाई पूर्व की भांति रहेगी, लेकिन किसी भी लाईन में अगर कोई तकनीकि खराबी आती है तो हड़ताल जारी रहने तक कर्मचारी लाईन सुचारू नहीं करेंगे। बता दें कि तीन दिवसीय यह हड़ताल 23 सितंबर यानि गुरुवार तक जारी रहेगी। जिससे आम लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है। इधर एसडीओ संतोष अग्रवाल ने मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन तीव्र करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments