HomeAccidentकरंट लगने से​ विद्युत कर्मी की मौत, मृतक के घर में कोहराम

करंट लगने से​ विद्युत कर्मी की मौत, मृतक के घर में कोहराम

ADVERTISEMENTS
📌 लाइन मैन के साथ करता था काम

✒️ मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक, कही यह बात

रुद्रपुर। यहां एक विद्युत कर्मी की बिजली की लाइन में काम करते वक्त अचानक करंट लगने से मौत हो गई। वह पावर कारपोरेशन में कार्यरत लाइन मैन के साथ काम करता था। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में बिजली रिपेयरिंग करने के दौरान करंट लग जाने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल

बताया गया है कि जगतपुरा गली नंबर 5 निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामजन प्रसाद लाइनमैन के साथ बिजली का काम करता था। बुधवार की सुबह जगतपुरा निवासी कोमिल प्रसाद पुत्र प्रीतम के घर बिजली ठीक करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

करंट लगने से​ चली गई जान

अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर जितेन्द्र के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत षोषित कर दिया। जितेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इधर पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के लाइन मैन के साथ बहुत से लोग काम करते हैं, जिनमे से मृतक जीतू भी एक था। शासन—प्रशासन को चाहिए कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्यों हो जाती है करंट लगने से मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments