HomeUttarakhandNainitalपूर्वोत्तर रेलवे की तैयारियां शुरू - जल्द ही दौड़ेगी रामपुर से काठगोदाम...

पूर्वोत्तर रेलवे की तैयारियां शुरू – जल्द ही दौड़ेगी रामपुर से काठगोदाम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर/हल्द्वानी। आपका भी सपना है इलेक्ट्रिक ट्रेन में बैठने का तो हो जाइए तैयार क्योंकि अब काठगोदाम स्टेशन से रामपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

शुक्रवार को इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम विवेक गुप्ता ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन के संचालन की तैयारियों और पावर हाउस निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता की। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एडीआएम गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

दुःखद : उत्तराखंड निवासी यूपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, परिजनों में कोहराम

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखते हुए कोरोना गाइडलाइन से संबंधित नियमों का पालन कराया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन संबंधी मशीनों के संचालन, सब स्टेशन व पावर हाउस के निर्माण को लेकर वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभी यूपी के रामपुर तक ही इलेक्ट्रिक ट्रेन की सुविधा है। अब रामपुर से काठगोदाम तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की योजना बनाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर शुरुआती तैयारियों के साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन के लिए पावर हाउस भी बनाया गया है। इस मौके पर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया, गुलाब सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

नैनीताल : शुक्रवार शाम गायब हुए दो वर्षीय बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments