HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग: अल्मोड़ा देवभूमि व्यापार मंडल का चुनाव कार्यक्रम घोषित

ब्रेकिंग: अल्मोड़ा देवभूमि व्यापार मंडल का चुनाव कार्यक्रम घोषित

ADVERTISEMENTS

🖋️ 12 फरवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 25 फरवरी को चुनाव
🖋️ मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिलोचन जोशी बोले—निष्पक्ष होगा निर्वाचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि व्यापार मण्डल की अल्मोड़ा नगर इकाई का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इस चुनाव के लिए 25 फरवरी 2024 (रविवार) को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया मां नंदादेवी मंदिर परिसर में स्थित गीता भवन में संचालित होगा। इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने देवभूमि व्यापार मंडल की अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव छह पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एंव उप सचिव पदों के लिए चुनाव होंगे। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी (सोमवार) को नामांकन फार्मों की बिक्री होगी और 13 फरवरी (मंगलवार) को नामांकन पत्र जमा होंगे। 14 फरवरी (बुधवार) को नामांकन पत्रों की जांच, 15 फरवरी (गुरूवार) को नाम वापसी, 16 फरवरी (शुक्रवार) को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। इसके उपरांत 25 फरवरी (रविवार) को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित दिवसों में पूर्वाह्न 11 बजे से सांय 04 बजे तक चलेगी जबकि मतदान का समय प्रातः 09 बजे से अपराह्न 02 बजे तक रहेगा। उसी दिन अपराह्न 03 बजे से मतगणना शुरू होगी और सांय लगभग 06:30 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री जोशी ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के अल्मोड़ा नगर इकाई का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए युसूफ तिवारी एवं विनीत बिष्ट को सह निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया है और पूरी चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए अनुभवी व्यापारियों की 35 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।

चुनाव संचालन समिति में वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल, हरेन्द्र वर्मा, दीप लाल साह, अनूप गुप्ता, दीप चन्द्र जोशी, कमल गुप्ता, मनोज वर्मा, तरूण धवन, अतुल साह, जिया उर रहमान, अनिल वर्मा, मनोज पटवा, मनोज सिंह पवार, हिमांशु काण्डपाल, नरेन्द्र लाल वर्मा, दिनेश मठपाल, लावण्य पन्त, कमल बिष्ट, अभय साह, अरूण वर्मा, संजय अग्रवाल, गणेश जोशी, दिनेश जोशी, मनोज तिवारी मोहन सिंह कनवाल, गोविन्द बिष्ट, दीपक कुमार, विनय वर्मा, चन्द्रा रावत, गीता काण्डपाल, उमा जोशी, गीता जोशी, धर्मवीर आर्य, विकास कन्नौजिया आदि हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकूम सिंह कुंवर अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए शीघ्र ही चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments