HomeUttarakhandAlmoraजागेश्वर : जोर पकड़ा कुंजवाल का चुनाव प्रचार, गांव—गांव संपर्क, भव्य स्वागत

जागेश्वर : जोर पकड़ा कुंजवाल का चुनाव प्रचार, गांव—गांव संपर्क, भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा जागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में घर—घर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

विभिन्न गांवों में कुंजवाल का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया और कुंजवाल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से तोली, खरसों, गौना, मढखोला, ठाणामटेना, मेलखोल, छतोला बलमा, नौरा, बघाण, ढैली, ढकोली, सिरसोड़ा, कल्टानी, ठाट, मलाड़ी, गौलीमहर, गैलाकोट, रणाऊं, घुर संगरौली आदि गांव में घर—घर जाकर मतदाओं से संपर्क साधा गया।

इस दौरान छतोला में चारू पांडे, रमेश पंत, उमेश पांडे, पंकज पांडे, मोहन चंद्र पांडे, नरेंद्र प्रसाद, अनिल आर्या, जगदीश राम, आनंद सिंह, भूपाल सिंह, भुपेश चौहान, भगवत सिंह चौहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसंपर्क के दौरान श्री कुंजवाल के साथ दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, पूरन पांडे, गोपाल चौहान, आनंद चौहान, अनिल मेर, गिरधर रौतेला, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, मदन राम, मोहन ढैला, पान सिंह बोरा, पूरन सिंह बिष्ट, रमेश बिष्ट, पूरन चंद्र बडौला, अन्ना भाई, राजेश, महेंद्र आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments