HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विधायक करन माहरा ने किया स्व. राजीव गांधी के विकसित...

रानीखेत : विधायक करन माहरा ने किया स्व. राजीव गांधी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान, सादगी के साथ मनाया 76 वां जन्म दिवस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत/अल्मोड़ा। भारत रत्न स्व० राजीव गांधी का 76 वां जन्म दिवस कांग्रेसजनों ने यहां सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर विधायक करन माहरा ने राजीव गांधी पार्क में स्व. गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया और कार्यकर्ताओं से स्व. गांधी के विकसित, उन्नतिशील व नवीन भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
राजीव गांधी जयंत पर तमाम कार्यकर्ता यहां राजीव गांधी पार्क में एकत्रित हुए। कांग्रेसजनों ने उनकी मूर्ति पर फूल चढ़ाए व माल्यार्पण किया। साथ ही मिष्ठान वितरण कर एक—दूसरे को शुभकामना दी गई। विधायक करन माहरा ने स्व. राजीव गांधी के तमाम विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्व. गांधी ने नवीन भारत का जो सपना देखा था उसे साकार करना हर भारतवासी का कर्तव्य है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की नीतियों की भी तीखी आलोचना की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने द्वाराहाट के विधायक पर लग रहे यौन उत्पीड़न के मामले पर कोई ठोस जांच व कार्रवाई नही होने पर भी चिंता जाहिर की। कहा कि महिला का आज जो वीडियो वायरल हुआ है उसके बाद भी विधायक पर कोई कार्रवाई न होना प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने तत्काल उक्त कृत्य की निष्पक्ष जांच की मांग की ताकि महिला को न्याय मिल सके। अन्त में कार्यकर्ताओ ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एवं राजीव गांधी के सपनो को साकार करने के लिए संकल्प लिया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पीसीसी कैलाश पांडेय, पूर्व परिवहन सलाकार सुंदर लाल गोयल, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह, अगस्त लाल साह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश आर्या, यतीश रौतेला, चन्दन बिष्ट, पूर्व प्रधान खनिया राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, विजय तिवारी, सोनू सिद्दकी, विश्व विजय माहरा, संदीप बंसल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष उमेश भट्ट व संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments