HomeBreaking Newsहल्द्वानी में डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या का खुलासा हुए अभी दो दिन नहीं बीते हैं कि शहर में एक ओर हत्या से सनसनी फैल गई। यहां हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र के मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी बात को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग नैनराम की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खटीमा निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा हैं कि मृतक मूल रूप से नैनीताल जिले के धारी का रहने वाला है। दोनों कुष्ठ आश्रम में ही रहते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी: दुल्हन को पसंद नहीं आया दस हजार का लहंगा, शादी से किया इनकार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments