HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर: बुजुर्ग किराना व्यवसायी का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

सोमेश्वर: बुजुर्ग किराना व्यवसायी का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर। मुख्य बाजार सोमेश्वर के किराना व्यवसायी रमेश सिंह रौतेला का 81 वर्ष की उम्र में यहां अपने निवास स्थान में शुक्रवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कई व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शुक्रवार को स्व. रमेश सिंह रौतेला का अन्तिम संस्कार स्थानीय श्मशानघाट पर किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र शंकर सिंह व विरेन्द्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। बुजुर्ग व्यापारी स्व. रमेश सिंह रौतेला क्षेत्र में राजा साहब के नाम से पुकारे जाते थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही शोक की लहर छा गई। सभी व्यापारी उसके निवास स्ािान पर पहुंचे और उनके अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, कैलाश जोशी, दीवान राणा, डा. देवेंद्र जोशी, दलीप रौतेला, प्रकाश भण्डारी, संजय बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राजू बोरा, कैलाश बोरा, श्याम सुन्दर, शंकर सनवाल, भूपाल मेहरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह, चन्दन विष्ट, कांग्रेस अध्यक्ष किशोर नयाल, प्रधान सुरेश बोरा, मंगल सिंह आदि कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments