HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में अब तीमारदार महिला मिली कोरोना पॉजिटिव,...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में अब तीमारदार महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 61

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज की महिला तीमारदार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला पौड़ी की रहने वाली है। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। महिला जिस मरीज की तीमारदार है वह संस्थान के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती है। एम्स पी आर ओ हरीश थपलियाल ने इसकी पुष्टि की है। इसी के साथ अब एम्स में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गयी है और प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 60 से बढ़कर 61 हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी गढ़वाल निवासी एक मरीज की महिला तीमारदार का कोविड सैंपल सोमवार रात पॉजिटिव पाया गया। कोरोना संक्रमित पाई गई इस महिला का मरीज 15 से 26 अप्रैल तक एम्स के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती रहा। इस बीच संभवत यह महिला तीमारदार किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई। 27 अप्रैल को इस वार्ड में भर्ती एक महिला रोगी के तीमारदार में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद इस वार्ड से मरीजों को शिफ्ट कर आइसोलेट किया गया था। इसके बाद इस महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर दो मई को इसका कोविड टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। महिला को एम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है व इसके कांटेक्ट में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments