HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: क्षेत्रीय राजनैतिक विकल्प के लिए तेज होंगे प्रयास, उपपा और...

अल्मोड़ा न्यूज: क्षेत्रीय राजनैतिक विकल्प के लिए तेज होंगे प्रयास, उपपा और पहाड़ी पार्टी के बीच ​गहन मंथन के बाद फैसला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पहाड़ी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी से मिला और ​प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए राज्य में एक सशक्त क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प बनाने की संभावनाओं पर गहन मंथन किया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य की अवधारणा से खिलवाड़ करने वाले राष्ट्रीय दलों और उनकी विचारधारा वाले संगठनों से लड़ने के लिए राज्य आन्दोलन की तमाम ईमानदार ताकतों को एक मंच पर आना चाहिए।
श्री तिवारी ने उपपा उत्तराखंड के हित में हो रहे उनकी पार्टी के प्रयासों और एवं राजनैतिक विकल्प के सवाल पर हो रहे प्रयासों के बारे में बताया। आपसी बातचीत में यह बात सामने आई कि दिल्ली से राज करने वाली सरकारों के उत्तराखंडी नेताओं, सरकारों का अपना कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं है। वे देश के पूंजीपतियों के इशारों पर चलने वाली सत्ता की कठपुतली बन कर राज्य को कंगाल बना रही हैं। यहां के प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रही हैं जिससे जनता में इन सरकारों के ख़िलाफ़ रोष है, जिसे सिर्फ एकजुट करने की आवश्यकता है।
बैठक में राज्यभर में तमाम सामाजिक, राजनीतिक और जन संगठनों एवं समान विचारधारा वाले दलों के बीच संवाद तेज़ करने पर सहमति बनी। वहीं किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी जायज़ मांगे तत्काल स्वीकार करने एवं दमन बंद करने की मांग की गई। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के निवास पर हुए उक्त विचार विमर्श में टिहरी से पहाड़ी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तिलोक सिंह नेगी, केंद्रीय प्रवक्ता रवीश उनियाल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मनवीर नेगी, केंद्रीय विश्ववद्यालय श्रीनगर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, सुंदर सिंह नेगी, विनोद नेगी, अजय एवं उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, महिला प्रमुख रेखा धस्माना, एड. स्निग्धा तिवारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments