HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट लेकर अदालत पहुंचे शिक्षा मंत्री, दो...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट लेकर अदालत पहुंचे शिक्षा मंत्री, दो लोगों की 25—25हजार की गारंटी पर अदालत ने दी जमानत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

रुद्रपुर। माध्यमिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को अदालत से जमानत मिल गई है। पांच साल पहले गदरपुर में विरोध प्रदर्शन और हाईवे जाम करने पर दर्ज मुकदमे के मामले में कोर्ट ने शिक्षा मंत्री समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ के खिलाफ वारंट जारी किए थे। मंत्री पांडेय जमानत कराने के लिए कोर्ट में पहुंचे। लेकिन अंदर घुसने से पहले उनका कोरोना रैपिड टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे न्यायाधीश के सामने पेश हो सके। अदालत ने उन्हें 25—25 हजार के दो जमानतियों की गारंटी पर जमानत दे दी।
हम आपको बता दें कि 25 अगस्त 2015 को गदरपुर तहसीलदार शेर सिंह ने अरविंद पाण्डे के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा, एससीएसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में पांडे ने समर्थकों के साथ गदरपुर में विरोध प्रदर्शन और एनएच जाम किया था। इस पर अरविंद पांडेय सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तब वे विधायक थे।

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून न्यूज : दून यूनिवर्सिटी से रेस्क्यू किया साढ़े पांच फीट का कोबरा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments