HomeUttarakhandChampawatचम्पावत जिले में भूकंप के झटके

चम्पावत जिले में भूकंप के झटके

चम्पावत समाचार | चम्पावत जिले में मंगलवार अपराह्न 2:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिले में आए भूकंप के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप जिला अधिकारियों एवं समस्त फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments