HomeBreaking Newsउत्तराखंड में आज फिर आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड में आज फिर आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई।

इससे पहले 9 नवंबर को तड़के दो बार भूकंप आया था। भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6:27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात में जग रहे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए थे। ताजा समाचार पढ़ना हैं तो जुड़िये हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से Click Now

समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा, जिसकी तीव्रता 4.3 थी।

बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। बीते नौ नवंबर की भोर आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत भर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments