HomeNationalमुंबई में धूलभरी आंधी से कोहराम, बिलबोर्ड गिरने से 35 जख्मी

मुंबई में धूलभरी आंधी से कोहराम, बिलबोर्ड गिरने से 35 जख्मी

मुंबई | मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग जख्मी हो गए।

मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। उधर, मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर, माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अबंरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

वडाला में मेंटल पार्किंग टॉवर, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरा

तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। उधर, घाटकोपर में एक बिलबोर्ड गिरने से 35 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग फंस गए थे। बीएमसी के अफसरों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। नवी मुंबई के एरोली, घनसोली और वाशी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments