रानीख़ेत में 07 अक्टूबर से शुरू होगा दुर्गा महोत्सव, संपूर्ण कार्यक्रम घोषित

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा महोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई है। यहां गांधी चौक पर दुर्गा महोत्सव के आयोजन के…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा महोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई है। यहां गांधी चौक पर दुर्गा महोत्सव के आयोजन के संबंध में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई जिसमें संपूर्ण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।

गांधी चौक में दुर्गा पूजा समिति की बैठक मोहन नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि चौक के पार्क में दरबार और पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को अन्य सालों की अपेक्षा सीमित रखा जाएगा। पंडाल पर लोगों की भीड़ और अन्य मामलों में भी सावधानी बरती जाएगी।

समिति के सदस्य गौरव तिवारी ने बताया कि दुर्गा माता की मूर्ति आ गयी है। 7 अक्टूबर को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों और पूजा पाठ के साथ होगी। 14 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन होगा। इसके साथ ही 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नित्य प्रातः कालीन पूजा व शाम 8 बजे सायं कालीन महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी और मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया की इस कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की जायेगी।

इधर नरसिंह स्टेडियम के समीप बैंक बिल्डिंग के परिसर में भी विगत वर्षों की भांति दुर्गा महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही है। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेम काण्डपाल ने बताया कि कोविड-19 नियमावली के अनुसार संपूर्ण कार्यक्रम सादगी से होगा होगा। कार्यक्रम का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ 15 अक्टूबर किया जाएगा। उधर माल रोड में भी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *