HomeAccidentअभी—अभी : हल्द्वानी से आ रहा डंपर दुर्घटनाग्रस्त, घायल अल्मोड़ा रेफर

अभी—अभी : हल्द्वानी से आ रहा डंपर दुर्घटनाग्रस्त, घायल अल्मोड़ा रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर सुयालखेत के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। निर्माण सामग्री से लदा यह डंबर हल्द्वानी से क्वीटी, पिथौरागढ़ जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। डंपर चालक को घायल अवस्था में अल्मोड़ा बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को हल्द्वानी से डंपर संख्या यूके 02 सीए 0378 निर्माण सामग्री रोड़ी को लाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। यहां रात करीब 08 बजे सुयालखेत के पास अचानक हुक टूट जाने से डंपर अनियंत्रित हो गया। फिर सड़क पर ही पलट गया।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर लगा जाम खुलवाया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पुलिस वॉलंटियर अंकित सुयाल और सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सुयाल, पवन रौतेला घायल चालक को सीएचसी सुयालबाड़ी ले गए। जहां चिकित्साधिकारी व स्टॉफ नर्स कमलेश ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चोट गंभीर होने के चलते डंपर चालक को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल डंपर पंकज कुमार पुत्र भगत राम पिथौरागढ़ के क्वीटी का रहने वाला है। उसकी आयु 22 वर्ष है। घायल की छाती में गंभीर चोट है।

बागेश्वर: स्कूली छात्रों पर बंदरों के झुंड का हमला

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments