HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: किसी पर भारी पड़ा शराब पीकर हुड़दंग मचाना, तो कईयों...

Someshwar News: किसी पर भारी पड़ा शराब पीकर हुड़दंग मचाना, तो कईयों ने ली नशे से दूर रहने की शिक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express


सोमेश्वर थाना पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। डायल 112 से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने ग्राम नाकोट में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे मोहन चन्द्र पुत्र शेखर चन्द्र लोहनी निवासी ग्राम नाकोट थाना सोमेश्वर तथा ग्राम रैत में उत्पात मचा रहे दलीप सिंह राणा पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम रैत थाना सोमेश्वर को पुलिस अधिनियम की धारा—81 के तहत गिरफ्तार कर लिया और नियमानुसार कार्रवाई की।
जागरूकता फैलाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में जनपद के थाना क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत जगह—जगह नशे के दुष्परिणामों के बारे में आम जनमानस को अवगत कराते हुए नशे से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमेश्वर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेंद्र​ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सोमेश्वर कस्बा, टैक्सी स्टेण्ड समेत ताकुला व बसौली बाजार में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। नशे के दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कोरोना संक्रमण से भी सजग रहने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments