HomeBreaking NewsSchool News: शीतलहर के चलते उधम सिंह नगर में 20 जनवरी तक...

School News: शीतलहर के चलते उधम सिंह नगर में 20 जनवरी तक स्कूल बंद

ADVERTISEMENTS

School Holiday News | उधम सिंह नगर जिले में अगले तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने स्कूलों में 18 से 20 जनवरी (तीन दिन) तक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जारी आदेश में बताया गया है कि, शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अंतर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक (3 दिन) जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments