HomeBreaking Newsसितारगंज :सूखी नदी में आ गई बाढ़, 13 पशुओं के साथ फंस...

सितारगंज :सूखी नदी में आ गई बाढ़, 13 पशुओं के साथ फंस गया चरवाहा, फिर आई उत्तराखंड पुलिस और…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
एक चरवाहे की लिए पुलिस देवदूत बनकर आई। पुलिस ने न केवल चरवाहे की जान बचाई , बल्कि 13 मवेशियों को भी सुरक्षित निकाल लिया। चितरंजन मंडल पुत्र स्व पांचकड़ी मंडल निवासी ग्रामभक्ति नगर, जेल कैंप नंबर पांच, शक्तिफार्म सिंह नगर सुबह 10 बजे जानवर चराने सूखी नदी पार कर जंगल गया था। सायं लगभग 5 बजे जब वह जानवरों को चरा कर नदी पार कर वापस घर आ रहा था, तभी अचानक सूखी नदी में बाढ़ आने से नदी का बहाव व जलस्तर काफी बढ़ गया जिस कारण चितरंजन मंडल अपने जानवरों सहित (12 भैंस, 1 गाय) नदी के बीचों-बीच रेत के टीले पर फंस गया। सूचना पर शक्ति फार्म चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, कुंदन सिंह, दीपक सिंह रावल रेस्क्यू किट (रस्सा, लाइफ जैकेट, ड्रैगन लाइट आदि) लेकर स्थानीय व्यक्तियों को इकट्ठा कर तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाइफ जैकेट, रस्सी की मदद से उफनती हुई नदी में उतर कर चितरंजन मंडल और सभी जानवरों को रेस्क्यू कर सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस की त्वरित करवाई पर स्थानीय लोगों ने आभार जताया और तारीफ की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments