HomeBreaking NewsHaldwani : नशा मुक्ति केंद्र से भागे 19 नशेड़ी, गैस सिलेंडर से...

Haldwani : नशा मुक्ति केंद्र से भागे 19 नशेड़ी, गैस सिलेंडर से तोड़ी खिड़की

ADVERTISEMENTSAd

⏩ स्टोर कीपर से की मारपीट, कमरे में किया बंद

⏩ भागे नशेड़ियों में से 04 पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

CNE REPORTER/हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ 19 नशेड़ी युवक गैस सिलेंडर से खिड़की तोड़ फरार हो गए। इनमें से 04 पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने स्टोर कीपर से मारपीट कर उसे भी कमरे में बंद कर दिया। पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात गत शनिवार देर शाम हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में हुई। यहां कई वर्ष पूर्व से एक नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। कमालुवागांजा में इसका संचालन साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। यहां ऊधम सिंह नगर, नैनीताल व पिथौरागढ़ के कुल 39 नशेड़ी भर्ती किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि गत देर रात 19 नशेड़ियों ने जबरदस्त हंगामा किया। वह स्टोर में पहुंचें और स्टोर कीपर महेश से मारपीट की। जिसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने वहां रखे गैस सिलिंडर से कमरे की खिड़की तोड़ डाली और फिर फरार हो गए।

इधर नशा मुक्ति केंद्र संचालक दुष्यंत ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी तब वहां सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नहीं थे। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार भागे गये लोगों में कुछ तो अपने घर पहुंच गये हैं। बाकी का भी पता लगा लिया जायेगा। भागे नशेड़ियों में से 04 पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एसओ मुखानी रमेश बोहरा के अनुसार सभी भगड़ों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

गहरी खाई में जा गिरा ट्राला, 01 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments