ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की खैर नहीं, चालक गिरफ्तार—वाहन सीज

0
ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की खैर नहीं, चालक गिरफ्तार—वाहन सीज
ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की खैर नहीं, चालक गिरफ्तार—वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अराजक तत्वों, मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों की अब खैर नही। शराब के नशे में वाहन चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव) चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 54 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार

बैजनाथ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर पंकज सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी बंतोली का चालान किया। कोतवाली पुलिस ने राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ज्वाला देवी वार्ड के पास गोमती पुल के पास को शराब के नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया। 185 एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें