HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कल से अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर हैं पेयजल एवं...

Almora News: कल से अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर हैं पेयजल एवं प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, 28 जुलाई तक विविध जगह भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठकों में लेंगे हिस्सा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश के पेयजल मंत्री एवं अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल 23 जुलाई यानी कल अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर पहुंच रहे हैं। जो 28 जुलाई तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने यह जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री 23 जुलाई, 2021 को प्रातः 10 बजे ताकुला में भाजपा की ताकुला मण्डल कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे और 12 बजे बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा में भाजपा ग्रामीण मण्डल कार्य समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे सरस्वती वैंकट हाल अल्मोड़ा में भाजपा नगर मण्डल कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के उपरांत रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।

मंत्री 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे भाजपा सोमेश्वर मण्डल कार्य समिति, दोपहर 12 बजे होटल शिवालिक में भाजपा हवालबाग मण्डल कार्य समिति, अपराह्न 2 बजे शीतलाखेत में भाजपा मण्डल कार्य समिति स्याही देवी की बैठक में हिस्सा लेंगे जबकि सांय 5 बजे रानीखेत में कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करते हुए रात्रि विश्राम वन विश्राम गृह रानीखेत में करेंगे।

श्री चुफाल 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे भाजपा मजखाली मण्डल कार्य समिति, दोपहर 12 बजे शिव मन्दिर में भाजपा रानीखेत मण्डल कार्य समिति, अपराह्न डेढ़ बजे खेल मंदिर सभागार में भाजपा ताड़ीखेत मण्डल कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे और सांय 3 बजे भिकियासैंण में कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद लोनिवि निरीक्षण भवन भिकियासैंण में रात्रि विश्राम करेंगे।

26 जुलाई को मंत्री प्रातः 10 बजे विधायक आवास भिकियासैंण में भाजपा मण्डल कार्य समिति, दोपहर 12 बजे मानिला मन्दिर सभागार में भाजपा मण्डल कार्य समिति, अपराह्न 2 बजे लोनिवि निरीक्षण भवन में भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे जबकि सांय 5 बजे मासी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे और रात्रि विश्राम मासी में करेंगे।

मंत्री 27 जुलाई को प्रातः 100 बजे भूमिया मंदिर सभागार में भाजपा मण्डल कार्य समिति, दोहपर 12 बजे लोनिवि निरीक्षण भवन जालली में भाजपा मण्डल कार्य समिति, दोपहर 2 बजे मयंक होटल द्वाराहाट में भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सांय 4 बजे स्याल्दे पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे पंचोली अतिथि गृह देघाट में भाजपा मण्डल कार्य समिति और अपराह्न 1 बजे मरचूला में भाजपा सल्ट मण्डल कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अपराह्न 2 बजे सल्ट से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments