HomeBreaking NewsHld Breaking : स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा,...

Hld Breaking : स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा, पर्स ले हुए फरार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां नैनीताल रोड में भाई के साथ घर जा रही महिला से स्कूटी सवार दो बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गये। खींचतान के दौरान महिला को बदमाशों ने कुछ दूरी तक सड़क पर घसीट दिया, जिस कारण उन्हें काफी चोटें भी आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस मं​गलवार रात चर्च कंपाउंड निवासी साधना अपने भाई के साथ देहरादून से हल्द्वानी पहुंची। दोनों नैनीताल रोड में पैदल जा रहे थे। इसी बीच स्कूटी सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से आये महिला के हाथ से उसका पर्स छीनने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो यह उसे पर्स सहित कुछ दूरी तक सड़क पर ही घसीटते ले गये, जिससे महिला को काफी चोटें भी आई।

चर्च कंपाउंड निवासी अनिल कुमार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह बीती रात अपनी दीदी साधना के साथ देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा। रोडवेज स्टेशन से वह पैदल घर की तरफ जा रहे थे कि तभी नैनीताल रोड में स्कूटी सवार युवक उसकी दीदी के पर्स पर झपट गया। खींचतान में स्कूटी सवार साधना को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस बीच मौका पाकर स्कूटी सवार बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में आठ हजार की नगदी व अन्य कागजात थे। घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराना पड़ा, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ज्ञात रहे कि इन दिनों हल्द्वानी में झपटमार, चोरी आदि की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। जिससे आम जनता में भय और असंतोष बना हुआ है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की जरूरत है। खास तौर पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व टैक्सी स्टैंड के आस—पास पुलिस गश्त होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments