डॉ. सुरेश चंद्र पाण्डेय उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद के सदस्य नामित
सीएनई रिपोर्टर। अल्मोड़ा के जाने—माने चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र पाण्डेय को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद का सदस्य नामित किया है।
ADVERTISEMENTS
राज्यपाल कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार वे चार नामित सदस्यों में से एक प्रमुख होंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेश चंद्र पाण्डेय मूल रूप से अल्मोड़ा के भनोली क्षेत्र के निवासी हैं। चेलछीना भनोली क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
बताना चाहेंगे कि डॉ. पाण्डेय अल्मोड़ा के एक जाने—मान बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा एक कुशल फिजिशियन भी हैं। हम सीएनई मीडिया परिवार की ओर से डॉ. पाण्डेय को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।