HomeUttarakhandAlmoraकोरोना से जंग : कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राजेश कुमार कर...

कोरोना से जंग : कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राजेश कुमार कर रहे जरूरतमंदों की मदद, मॉस्क व राशन का वितरण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के दृष्टिगत कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, अल्मोड़ा में कार्यरत डॉ. राजेश कुमार द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। वह अपने निजि संसाधनों से निरंतर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही लोगों को इस माहमारी से बचने के लिए जागृत भी कर रहे हैं।

डॉ. राजेश के द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मॉस्क, साबुन एवं दस्ताने वितरित किए गए। साथ ही सभी लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, आरोग्य सेतु एप डॉउनलोड करने, घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का प्रयोग अवश्य करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि पुराने मॉस्क एवं दस्तानों को इधर-उधर ना फेंककर कूड़ेदान में ही फेंकें। सार्वजनिक जगहों पर ना थूकें , कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए गंदे हाथों से अपनी आंख नाक और मुंह को बिल्कुल ना छुएं और हाथों को बार-बार साबुन से धोकर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।लॉक डाउन के दौरान प्रगतिशील काश्तकारों की कृषि से संबंधित समस्याओं का समाधान भी दूरभाष एवं व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से किया गया तथा कृषकों को समसामयिक जानकारियों से भी रूबरू कराया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न विकास खंडों के प्रगतिशील काश्तकारों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को प्रेरित किया गया। वाह्य प्रदेशों से आए हुए श्रमिकों के खाने की व्यवस्था करवाने एवं उनके ई-पास बनवाने में भी मदद की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments